- Hindi News
- National
- Begusarai News Complete Information Given About The Benefits To The Unemployed From The Government
बेरोजगारों को सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में दी गई पूरी जानकारी
जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बेगूसराय के सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत एक दिवसीय रोजगारोन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न कुशल युवा कार्यक्रम से प्रशिक्षित युवक युवतियों तथा स्वयं सहायता भत्ता प्राप्त कर रहे बेरोजगार युवा युवतियों को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त करने की कई योजनाएं चल रही है। जिसके माध्यम से बेगूसराय जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार दिलाया जा सकता है। उन्होंनें कहा कि इस योजना के तहत युवा स्वंय तो आत्मनिर्भर बन ही सकते हैं, अपने आस परोस समाज के अन्य बेरोजगार लोगों को भी रोजगार प्रदान कर देश की उन्नति में सहायक बन सकते हैं। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग पटना के गोपाल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के माध्यम से पचास हजार से पच्चीस लाख रुपए तक का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उस ऋण पर भारत सरकार की तरफ से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा सकता है।
बैंक पूर्ण मदद उपलब्ध कराएगा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन प्रशिक्षित बच्चों से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक पूर्ण मदद उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित खादी ग्रामोद्योग के राज्य निदेशक बीएस बागुल ने खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं के अन्य योजनाओं के बारे में उपस्थित समूहों से जानकारी दी गई। साथ ही अनुरोध किया कि वे इन योजनाओं का लाभ ले। कार्यक्रम में उपस्थित संजय गौतम ने जिले में प्रशिक्षण प्रदान कर रही संस्थाओं एवं केन्द्रों की जानकारी बच्चों से प्रदान की एवं यूथ मोटिवेटर ओमप्रकाश ने बच्चों को स्वरोजगार स्थापित करने एंव लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सुनीरा प्रसाद, उमानाथ झा, सहायक योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने भी अन्य योजनाओं के बारे में बताया।
उद्यम योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया
साथ ही बताया कि आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और एक मुखिया वार्ड का प्रमाण पत्र भी आवश्यक होती है। इसके अलावे जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जिला आयोग केन्द्र के माध्यम से चल रही बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति,अतिपिछड़ा वर्ग उद्यम योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
डीआरसीसी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित डीएम व अन्य अधिकारी
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत रोजगारोन्मुखी कार्यशाला हुई