बखरी नप के वार्ड 2 में आरसीसी वाला निर्माण
बखरी नगर पंचायत वार्ड संख्या 2 में पार्षद आलम आरा ने 38 लाख रुपए की राशि से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर पार्षद आलम आरा ने कहा कि इस नाले का निर्माण होने से वार्ड 2 की जनता के लिए जल निकासी की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण वार्ड का चहुमुखी विकास उनका संकल्प है। जनता के हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। आनेवाले दिनों में शेष बचे आवश्यक स्थानों पर नाला और सङक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है। मौके पर कौशल देवी, सरिता देवी, हीरालाल महतो, रामपुकार महतो आदि मौजूद थे।