पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Corona Virus Ban On All Public Programs In The District Appeals For Vigilance

कोरोना वायरस : जिले के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक, सतर्कता बरतने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बिहार दिवस के कार्यक्रम भी नहीं होंगे

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बाद जिले के लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने तथा सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर रोक लगाने का जिला प्रशासन ने आदेश दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है तथा सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के बाद अब सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और आँगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन सहित अन्य कार्यक्रम को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी कैंसिल


कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इसके साथ ही पर्याप्त दवा का स्टोर किया जा रहा है। सदर अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी एसीएमओ डॉ वीरेश्वर प्रसाद ने दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गया है।

नहीं होगा किसी तरह का सरकारी आयोजन

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक जिले किसी भी तरह का कल्चरल आयोजन नहीं किया जाएगा। म्यूजियम और अन्य पर्यटक स्थल पर भी लोगों के आने जाने पर पाबंदी रहेंगे।

जारी रहेगा माध्यमिक शिक्षकों का धरना

जिला प्रशासन ने सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखने की बात कही है। इस संबंध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य संयुक्त सचिव डा. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि राज्य संघ के दिशा निर्देश पर ही धरना शुरू किया गया था, अब राज्य संघ के अगले आदेश तक धरना जारी रहेगा।

डीएम की लोगों से अपील अफवाह से बचें

डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरेक लोग सतर्क रहें। उन्होंनें लोगों से घर में रहने की सलाह देते हुए कहा कि कम से कम एक्टिविटी में शामिल हो। किसी भी तरह के अफवाह से बचें।

सीबीएसई की परीक्षा होगी, बाकी परीक्षाओं के संचालन पर रोक

डीएम के हवाले से डीपीआरओ भुवन कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव दीपक कुमार के आदेश के बाद अब सिर्फ सीबीएसई की परीक्षा जारी रहेगी, बाकी परीक्षाओ का संचालन नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...