पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Crows Dying After Being Suddenly Unconscious In The Field Near Dinkar Village Simaria Station

दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के पास खेत में अचानक बेहोश होने के बाद मर रहे कौए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के समीप खेत में पिछले एक सप्ताह से लगातार कई कौआ को मरने से आसपास के लोगों में गंभीर बीमारी के फैलने का भय सताने लगा है। कौआ के अचानक मरने की सूचना के बाद गुरुवार को बरौनी से पशु चिकित्सक की टीम एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंच मुआयना किया। इस दौरान मरे हुए दर्जनों कौआ को इकठ्ठा कर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। कौआ की मौत के कारणों की जांच के लिए दो मरे हुए कौआ का सेम्पल भी अपने साथ ले गए। जांच को लेकर घटना स्थल पर भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रामकृषणा, डॉ. विजय सिंह व प्रभारी सहायक कुकुट पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार झा ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि कौआ की मौत की वजह किसी जहरीला पदार्थ खाने या कीटनाशक छिड़काव से होने से संभव है। कौआ का सेम्पल भोपाल या कलकत्ता के लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मौके पर सिमरिया एक के उपमुखिया दीपक कुमार, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह, प्रेम कुमार, राजेश आदि मौजूद थे।

मरे हुए कौवा का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...