पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं के लिए निः शुल्क शौचालय व्यवस्था की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय | मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह और नगर आयुक्त अब्दुल हमीद को गुरूवार को पत्र सौंपकर शहर में नि-शुल्क महिला शौचालय की व्यवस्था की मांग राष्ट्रीय जनकल्याण संघ ने की। संघ के अध्यक्ष रवि रौशन कुमार ने कहा कि पत्र में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से शहर आने-वाली महिलाओं के लिए शहर में शौचालय और यूरिनल तक की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से महिलाओं और लड़कियों को खुले में शौच करने के लिए विवश होना पड़ता है। इसलिए शहर में जल्द से जल्द महिलाओं के लिए तत्काल अस्थायी शौचालय बनाया जाए और फिर बजट में प्रावधान कर स्थायी शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे।
खबरें और भी हैं...