पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूल्यांकन कार्य को स्थगित करने की मुख्यमंत्री से की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को खराब मौसम में भी माध्यमिक शिक्षकों ने कलक्ट्रेट के दक्षिणी द्वार धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने की। खराब मौसम में शनिवार को तेघड़ा एवं बखरी अनुमंडल के शिक्षकों ने धरना दिया। धरना में जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य संघ के आपात बैठक के बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा तबतक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना जारी रहेगा। वहीं राज्य संयुक्त सचिव डा. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व डरा हुआ है। विश्व के कई देशों में आपात स्थिति की घोषण कर दी गई है। इस दिशा में भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा उठाए गए सुरक्षात्मक कदम वक्त की मांग है।

खबरें और भी हैं...