पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Demand From Cm To Arrange For Treatment Of Corona In Sadar Hospital

सीएम से करेंगे मांग सदर अस्पताल में हो कोरोना के इलाज की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय| युवा जदयू जिला कार्यालय में बुधवार को सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां जिले के विभिन्न प्रखंड के कई युवाओं ने युवा जदयू की सदस्यता ग्रहण की। राजीव कुमार झा, हीरा लाल साह, देवनाथ राउत, राम प्रकाश सिंह, राम विनय कुमार, दिवाकर कुमार भारती सहित अन्य युवाओं को युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, जिला महासचिव नीरज कुमार, जिला सचिव मो. राजा और राकेश कुमार ने युवाओं को माला पहनाकर स्वागत करते हुए संगठन की सदस्यता दिलाई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए युवा जदयू के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जिले के सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की मांग करेंगे। क्योंकि जिले में इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण वायरस से ग्रसित होने के शक पर रोगियों को पटना भेजा जा रहा है।
खबरें और भी हैं...