पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ballia News Driver Dies Due To Uncontrolled Tractor Overturning In Dandari High Speed Killed

डंडारी में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,हाई स्पीड ने ली जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया-मोहब्बा पथ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक चालक की पहचान कल्याणपुर निवासी चंद्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर में लोडर लगाकर मृतक मिट्टी काटने के लिए गया था जहां मिट्टी की कटाई नहीं होने के कारण वह वापस घर लौट रहा था। इसी बीच हरदिया मोहब्बा पर अनियंत्रित होकर चालक ट्रैक्टर सहित सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरा इससे मृतक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने ट्रैक्टर को दुर्घटनाग्रस्त देख इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही लोगों द्वारा घटना की सूचना डंडारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार को भी दी गई। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच लोगों की मदद से ट्रैक्टर को मृतक के शरीर से हटाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शव को काफी देर तक रोके रखा। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार के सूझ-बूझ से मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। घटना के संबंध में कई स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक हाई स्पीड में ट्रैक्टर लेकर मोहब्बा की ओर आ रहा था। इसी बीच घटनास्थल के समीप तीखा मोड़ होने के कारण मृतक नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई है। बताया जाता है कि घटना के बाद मृतक की प|ी नूतन देवी का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें पुत्री मीनाक्षी 5 वर्ष एवं साक्षी 3 वर्ष सहित एक पुत्र 1 वर्ष का है। लोगों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों के बीच गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। प|ी नूतन देवी पर तो दुखों का पहाड़ ही टूट गया है। वहीं बच्चे के सर से अपने पिता का हाथ उठ गया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है।

डंडारी में अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटने से चारक की मौत।
खबरें और भी हैं...