बीहट| जीरोमाइल ओपी के एनएच 31 पर रूंगटा पम्प के सामने सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल वर्द्धमान निवासी श्याम बिहारी साव के पुत्र भोला साव की मौत घटनास्थल पर ही गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जीरोमाइल से बेगूसराय की ओर जा रही ट्रक के चालक भोला साव ने टक्कर मार दी।