दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में वाहन चालक जख्मी
थाना क्षेत्र की रसीदपुर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एनएच 28 पर शनिवार की शाम दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वाहन चालक को इलाज के लिए बछवाड़ा पीएससी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रहे मिनी ट्रक व दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक में रसीदपुर गांव के समीप एनएच 28 पर आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया। तेज टक्कर रहने के कारण मिनी ट्रक का केबिन चिपक गया और चालक उसी केबिन में फंसकर रह गया। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद केबिन तोड़कर चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को ग्रामीणों की मदद से ईलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चिन्ताजनक स्थिति में बेगूसराय अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बीच सड़क पर हुई दुर्घटना के बाद एनएच 28 सड़क जाम हो गया। करीब एक घंटे के बाद बछवाड़ा पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एनएच 28 से किनारा कर परिचालन शुरु कराया गया। घायल चालक की पहचान बेगूसराय के बटेश्वर राय का पुत्र रंजीत राय के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में कर लिया।