पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एएनएम हड़ताल का असर :ओपीडी कराया बंद, वापस लौट गए मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9 माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सदर अस्पताल में एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। वहीं आंदोलनकारियों ने 8 बजे सुबह में खुले निबंधन काउंटर को भी 9ः30 बजे बंद करवा दिया। इस दौरान करीब 100 मरीजों का ही पर्चा कट पाया। वहीं दिनभर में करीब 20 इमरजेंसी मरीज को देखा गया। हड़ताल के कारण जिले भर से इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आए मरीजों को बगैर इलाज करवाए वापस लौटना पड़ा।

बछवाड़ा से आई संजुला देवी ने बताया कि छह दिन पहले उसके पुत्र किशन कुमार और रौशन कुमार को पागल कुत्ता काट लिया था। एंटी रैबीज सुई लेने के लिए बछवाड़ा पीएचसी गई तो वहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही बताया कि बेटे को सुई दिलवाने के लिए 3 दिन से बछवाड़ा से बेगूसराय आ रही है और दिन वापस लौटा दिया जाता है।

संजुला देवी आंदोलनकारियों के प्रति काफी आक्रोशित थी। केशावे से कान की बीमारी का इलाज कराने आई अजमेरी खातून ने बताया कि लाइन में पर्चा कटवाने के लिए खड़ी थी, अचानक काउंटर बंद कर दिया गया और बताया गया कि अब जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगा पर्चा नहीं कटेगा। रचियाही से आंख का इलाज कराने आई थी। लेकिन पर्चा नहीं कटने के कारण बगैर इलाज करवाए वापस लौट गई। नौला भीठ से कान का इलाज करवाने आए दिव्यांग संतोष इलाज नहीं हो पाने पर काफी परेशान दिखा।

13 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री का करेंगे घेराव, वेतन भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी

जिला मंत्री लव कुमार सिंह ने कहा कि शीर्ष 2211 और 2210 तथा अन्य कर्मियों को 9 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण इन कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही कहा कि रुपए के अभाव में परिजन का भरण-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया कराना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि वेतन भुगतान नहीं किए जाने के कारण होली जैसा पर्व भी फीका रहा। उन्होंने अविलंब वेतन भुगतान की मांग की। मौके पर काली कांत साह, रेणु कुमारी, बिंदू कुमारी, श्रमणी देवी, नूतन कुमारी, नीलू कुमारी, सुचित्रा कुमारी, रीता कुमार, संयुक्ता कुमारी, गायत्री आदि मौजूद थे।

सदर अस्पताल में बंद ओपीडी के बाहर बैठे मरीज नारेबाजी करते एएमएम।
खबरें और भी हैं...