पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हसनपुर बागर के इसफा में दुर्घटना में अधेड़ की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां का इलाज कराकर पैदल ही लौट रहा था घर

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड की मौत हो गई। घटना हसनपुर बागर के इसफा मोड़ पर हुई। मृतक विष्णुपुर पंचायत के 52 वर्षीय शंकर महतो है। श्री महतो अपनी बीमार मां गिरजा देवी को डॉक्टर से दिखाकर पैदल ही अपने गांव वापस आ रहा था। इसफा मोड़ के करीब पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज अनियंत्रित गति से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एस आई भोला राम ए एस आई महेश प्रसाद सिंह दल बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। शंकर महतो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर से प|ी संजू देवी दहाड मारकर रो रोकर बेसुध हो जाती थी। उन्हे सांत्वना देने वाले की आंखें नम हो जाती थी। उनकी बड़ी बेटी मधु कुमारी, पुत्र सचिन कुमार, बाला कुमार, मां गिरजा देवी की भी हालत रोकर बुरा था। सोमवार को अपनी पुत्री की शादी के लिए वर देखने जाने वाले थे। मुखिया विजय पासवान पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार उप प्रमुख अरविंद सिंह मनोज महतो आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

गौरीपुर के अधेड की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...