पारिवारिक आहार विविधता अभियान की शुरुआत की गई
खांजहांपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को जीविका पोषण पखवाड़ा के तहत पारिवारिक आहार विविधता अभियान की शरुआत की गई। उपस्थित लोगों को बच्चों के जीवन के प्रथम हजार दिन को बेहतर और पोषित बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेष विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जीवन के प्रथम दो वर्ष यदि पोषित ओर स्वस्थ्य रहा तो उसका भविष्य मजबूत रहेगा। इसके लिए गर्भवती महिला को तीन महीने के अंदर नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र व स्वस्थ्य केंद्र पर पंजीकरण कराकर कम से कम चार प्रसवपूर्व जांच करना जरूरी है। लोगों को प्रसवपूर्व तैयारी की जानकारी दी गई। आहार विविधता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारे आस पास दस आहार समूह आसानी से मिलते हैं जिनमें से कम-से-कम सात समूह को जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से हमारा परिवार पोषित और स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान, जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना सहित अन्य लाभकारी सरकारी योजना की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को हाथ धोने के सही तरीके व कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए गए।