पूर्ववर्ती छात्रों ने होली मिलन समारोह में जमकर की मस्ती, लगाया गुलाल
शहर के मुंगेरी गंज स्थित जेएनवी बेगूसराय पूर्ववर्ती छात्रसंघ कार्यालय में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जहां एक ओर एल्युमनी द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाते दिखे। वहीं दूसरी ओर सभी नवोदयन एक-दूसरे से गले से गले मिलकर काफी हर्षोल्लासित होकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। पूर्ववर्ती छात्रों ने इसके माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा, बंधुत्व, शांति का संदेश देने का काम किया है। समारोह में ट्रस्टी प्रगति कुमार, शशि सागर, स्मित पराग, दिलीप कुमार, गौरीशंकर पौद्धार, राकेश कुमार, संजय कुमार, आदित्य प्रशांत, गोपाल कृष्ण, विकास कुमार, मनिन्द्र कुमार, हिटलर कुमार, पिंटू कुमार, अभिषेक गौतम, हरिमोहन कुमार, शाश्वत कुमार अन्य पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित थे।जेएनवी 2006 बैच के छात्र हरिमोहन कुमार को एमबीबीएस फाइनल ईयर टापर, ओवर ऑल चार वर्षीय एमबीबीएस टॉपर, मेडिसिन टॉपर, पेडिएट्रिक्स टॉपर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ टॉपर के लिए पीएमसीएच द्वारा पांच गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। हरिमोहन के इस सफलता पर जेएनवी पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा रविवार को सम्मानित किया गया।