पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो पक्ष में पत्थरबाजी में चार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलवड़िया थाना क्षेत्र स्थित बारो दक्षिणी पंचायत में मंगलवार की शाम दो पक्षों में हुई मामूली विवाद उस समय उग्र रूप ले लिया। जब रात को दोनों पक्ष में पहले मारपीट और बाद में रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस विवाद में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। जबकि कई लोगों के चोटिल होने की खबर है।सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के लिए विरुद्ध फुलबड़िया थाना में शिकायत की। घटना की जानकारी पाकर फुलवरिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को शांत करवाया है। हलांकि अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामला सुलक्ष जाएगा।

खबरें और भी हैं...