- Hindi News
- National
- Begusarai News From 16 To 19 March Children In Classes 1 To 8 Will Be Tested
16 से 19 मार्च तक 1 से 8 वर्ग तक के बच्चों की परीक्षा होगी
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आगामी 16 से 19 मार्च को जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि 26 से 30 मार्च को बच्चों के उत्तर पुस्तिका की जांच की जाएगी। मालूम हो कि परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। जिसमें 16 मार्च को प्रथम पाली में भाषा की परीक्षा जबकि द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी तरह 17 मार्च को प्रथम पाली में गणित जबकि द्वितीय पाली में पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान, 18 मार्च को विज्ञान केवल आठवीं के लिए जबकि द्वितीय पाली में संस्कृत और अन्य विषय केवल आठवीं के लिए होगी। वहीं 19 मार्च को अंतिम दिन प्रथम पाली में राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा होगी जबकि द्वितीय पाली में शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन की परीक्षा होगी । इसी तरह 26 से 30 मार्च को मूल्यांकन का कार्य संपन्न किया जाएगा यह भी दो पारियों में होगा जिसमें 26 मार्च को भाषा प्रथम पाली में द्वितीय पाली में अंग्रेजी 27 मार्च को सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया पाली में 28 मार्च को गणित द्वितीय पाली में पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान 29 मार्च को सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन 30 मार्च को संस्कृत भाषा हिंदी और अन्य विषय प्रथम पाली में जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान के विषयों का मूल्य उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जाएगा।