पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Grievously Injured Submukhi39s Grandson Died During Treatment Mourning

गंभीर रूप से घायल हुए उपमुखिया के नाती की इलाज के दौरान हुई मौत, पसरा मातम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विगत दिनों सोनमा मध्य गांव में एक अनियंत्रित ऑल्टो कार द्वारा बुरी तरह से कुचल दिए जाने से गंभीर रूप से घायल हुए 10 वर्षीय गोलू कुमार की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को हो गई। गोलू सोनमा गांव निवासी महेंद्र पाल का नाती था जो महेंद्र पाल के छोटे भाई व सोनमा पंचायत के उपमुखिया हरेराम पाल के घर लड़की की शादी समारोह में भाग लेने आया था। गोलू समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना के तेतराही गांव निवासी गणेश पाल का इकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद गोलू के ननिहाल सोनमा व घर तेतराही में कोहराम मच गया है। दोनों जगहों पर परिवार के लोगों की स्थिति रोते-रोते काफी दयनीय हो गई है एवं घर में मातम पसर गया है। शुक्रवार को ननिहाल सोनमा शव पहुंचते ही देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। हर आने व जाने वालों की आंखों से आंसू ही आंसू निकल रहे थे। इकलौते पुत्र को असमय खो देने से मां की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। वहीं नाना महेंद्र पाल, बागेश्वर पाल व उपमुखिया हरेराम पाल की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। गोलू दो भाई बहन में छोटा व घर का इकलौता चिराग था। इस घटना से आहत गोलू के पिता गणेश पाल ने बखरी थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मैं शादी समारोह में भाग लेने अपने ससुराल सोनमा आया था। 8 मार्च को 11ः30 से 12 के बीच मेरा पुत्र गोलू एवं गिरधारी पाल की बेटी गुनगुन कुमारी पुरवारी टोल कॉन्वेंट पर जा रही थी। दिनेश चौरसिया के आटा मिल के पास पहुंचते ही पीछे से ऑल्टो कार के चालक ऑल्टो को लापरवाही व काफी तेज गति से चलाते आया तथा दोनों को धक्का मार दिया। इससे गुनगुन गिर गई जिसे थोड़ा बहुत चोट आई। गोलू ऑल्टो में फंस गया जिसे चालक घसीटते हुए कुछ दूर तक बढ़ गया। गोलू जब गाड़ी से छूटा तो इतनी ही देर में चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। गोलू को इलाज के लिए बखरी ले जाया गया जहां से बेगूसराय भेजा गया। गंभीर स्थिति में गोलू को बेगूसराय से आईजीएमएस पटना रेफर कर दिया गया। मगर गोलू की मौत शुक्रवार को हो गई। बताया गया है कि 8 मार्च को अनियंत्रित व काफी तेज रफ्तार ऑल्टो कार गोलू को बुरी तरह कुचल दिया था जिससे उसका बायां हाथ बुरी तरह टूट गया था। बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में गोलू को ऑपरेशन भी कराया गया था मगर स्थिति में कोई सुधार होता नहीं देख गोलू को आईजीएमएस पटना रेफर किया गया था।

सड़क दुर्धटना में मौत के बाद रोते परिजन।
खबरें और भी हैं...