- Hindi News
- National
- Begusarai News High Speed Bolero Crushed Submarine39s Grandson Condition Critical
तेज रफ्तार बोलेरो ने उपमुखिया के नाती को कुचला, हालत हुई गंभीर
सोनमा बीच गांव में गढ़पुरा-बखरी पथ पर सोनमा पंचायत के उपमुखिया हरेराम पाल के नाती 12 वर्षीय गोलू कुमार को रविवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो कुचलते हुए भाग निकला। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है। बच्चा बिथान थाना के तेतराही गांव निवासी गणेश राउत का बड़ा पुत्र है। जो एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए ननिहाल आया था। जानकारी के अनुसार, उपमुखिया हरेराम पाल की मंझली बेटी की शादी रविवार को ही होनी थी। गोलू परिवार के अन्य लोगों के साथ मौसी की शादी में भाग लेने ननिहाल सोनमा आया था। वह कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान जा रहा था। इसी दौरान गढ़पुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गोलू को कुचलते हुए बखरी की तरफ भाग निकला। गोलू को तत्काल इलाज के लिए बखरी ले जाया गया। मगर गंभीर स्थिति के कारण उसे बेगूसराय भेज दिया गया। इस घटना में गोलू का बायां हाथ बुरी तरह टूट गया है तथा चेहरा व सिर में भी गंभीर जख्म है। बच्चा की स्थिति काफी गंभीर बताई गई है। लोगों ने बताया कि घनी आबादी रहने के बावजूद चार चक्के की वाहन व बाइक सवार गांव में भी काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं जिससे अक्सर किसी न किसी तरह की घटना होती रहती है।