पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समरसता अाैर आपसी प्रेम बढ़ाने वाला त्योहार होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली हर किसी के दिल में प्रेम का रंग भरता है। यह न केवल सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को बढाता है बल्कि समाज को भाईचारे के साथ जीने की सीख भी देता है। ये बातें पूर्व समाज कल्याण मंत्री तथा चेरियाबरियारपुर की विधायक कुमारी मंजू वर्मा ने अर्जुन टोल स्थित अपने आवास पर कही। वे वहां होली के अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में आए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार जाति धर्म, अमीर गरीब तथा अपने पराए का भाव त्याग कर केवल आपसी प्रेम में रंगने एवं समाज में मिलजुलकर कर रहने की सीख भी देता है। समारोह में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में आगत अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। मौके पर चंद्रशेखर वर्मा, पंकज सिंह, राम शंकर यादव, रामनरेश आजाद, मो जियाउल्लाह, महेश महतो, सचिन सहनी,रामबिलास वर्मा, मो सनाउल्लाह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...