- Hindi News
- National
- Begusarai News Holi Meeting Ceremony Of Bangar Cement Dealers Of Begusarai And Khagaria
बेगूसराय और खगड़िया के बांगर सीमेंट के डीलरों का होली मिलन समारोह आयोजित
रविवार को शहर के एक निजी होटल में बांगर सीमेंट लिमिटेड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन कंपनी के मुख्य अतिथि एरिया मैनेजर विवेक कुमार ने किया। सेल्स प्रोमोटर प्रभात कुमार, सीएनएफ स्टैंडर ट्रेडिंग के संचालक राकेश कुमार तथा बेगूसराय वितरक स्टैंडर स्टील के चंदन कुमार की उपस्थित में संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर मिलन समारोह का उद्घाटन किया गया। होली मिलन समारोह में कंपनी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को होली की शुभकामना दी। एरिया मैनेजर विवेक कुमार ने आए हुए डीलर को संबोधित करते हुए बांगर सिमेंट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने डीलरों का विशेष ध्यान रखते हैं इस मौके पर कंपनी के अफसरों ने अपने संबोधन में कहा कि बांगर सीमेंट प्रतिवर्ष अपने प्रोडक्शन और सेल्स में वृद्धि कर रहा है और इस कंपनी का सेल प्रत्येक माह बढ़ता ही जा रहा है। अच्छी क्वालिटी होने के कारण इस इस सीमेंट ने लोगों में खासी पहचान बना रखी है उन्होंने बताया कि घर बनाने के लिए कई तरह के सीमेंट बाजार में बांगर के द्वार उपलब्ध कराए गए हैं। सुपर स्ट्रांग बांगर पावर ढलाई के लिए उपयुक्त है। जबकि बांगर पीसीसी जुड़ाई के लिए कारगर है। समारोह के दौरान बेगूसराय व खगडिय़ा के लगभग 150 डीलर मौजूद थे। इस दौरान कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।