- Hindi News
- National
- Begusarai News In Sabdalpur Of Sahebpurkamal The Bullets Shot Three One Died On The Spot Two Were Serious
साहेबपुरकमाल के सबदलपुर में दबंगों ने तीन को मारी गोली, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
पहले तो बाइक में ठोकर मारी और जब साइकिल सवार ने आपत्ति जताई तो तीन बदमाशों ने मिलकर साइकिल सवार मजदूर की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को एनएच 31 को 2 घंटे के लिए जाम कर दिया। बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया। लोहियानगर में होली की रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने 25 वर्षीय राजेश सहनी को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान राजेश सहनी की मौत हो गई। मृतक राजेश सहनी लोहियानगर निवासी प्रभु सहनी का पुत्र था। वह चापाकल मिस्त्री था। लोहियानगर ओपी प्रभारी रामप्रताप पासवान ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली थी कि राजेश को बदमाशों ने मारपीट कर बेहोश कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी राजेश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि साईकिल से घर लौट रहे राजेश और बदमाशों के बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसी के बाद बदमाशों ने राजेश की बुरी तरीके से मारपीट कर बेहोश कर दिया। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ट्रैफिक चौक के पास नेशनल हाईवे 31 को जाम कर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक जाम के बाद पुलिस अफसरों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटाया। मृतक राजेश के पिता प्रभु सहनी ने तीन बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि लोहियानगर निवासी सोनु कुमार, शिवम् मंडल और प्रियम कुमार मेरे घर पर आया और मेरे पुत्र को जबरन बुला कर ले गया। घर से थोड़ी दुर ले जाकर तीनों ने राजेश को बुरी तरह से पिटाई किया व गमछे से उसे गले में फंदा लगा दिया। राजेश बेहोश हो गया। इलाज के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया।
प|ी ने कहा- मेरे सामने तड़प तड़प कर मर गए पति
मृतक की प|ी रूबी देवी बताया कि मंगलवार की रात को उनके चचेरे देवर रूपेश यादव गांव के ही इनो यादव के किराना दुकान पर आलू खरीदने गये थे। जहां खरीदारी के क्रम में ही दुकानदार से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की झड़प हो गई। रूपेश वहां से भागकर घर पहुंचा और घर के सदस्यों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद उनके पति पशुपति यादव एवं चचेरा ससुर झा खो यादव रूपेश को लेकर मारपीट की घटना के संबंध में कारण पूछने इनो यादव के घर पर पहुंचे। जिनके पीछे पीछे वे भी अपनी गोतनी के साथ पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उनके पति एवं चचेरा ससुर ज्योंही मारपीट करने का कारण पूछे कि इतने में ही इनो यादव एवं उसके परिवार के दर्जनों लोग उनपर टूट पड़े और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए उनके पति पशुपति यादव व चचेरा ससुर झा खो यादव तथा रूपेश को गोली मार दिया। तीनों को गोली लगने के साथ जमीन पर गिरा देख सभी हथियारबंद फरार हो गए। मृतक की प|ी ने यह भी बताया कि उनके पति गोली लगने के बाद काफी देर तक तड़पते रहे परंतु किसी ने उन्हें उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई और वे तड़पकर दम तोड़ गए।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मृतक प|ी के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बलिया एएसपी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर अन्य नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले में और भी खुलासा होने की संभावना है।
साहेबपुर कमाल में हत्या के बाद रोतीं महिलाएं।
सिटी रिपोर्टर | साहेबपुर कमाल
आलू खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दबंग दुकानदार ने गोलीबारी कर जहां एक की हत्या कर दी वहीं गोली मारकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव में मंगलवार की रात की है। घायल पिता पुत्र का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान सबदलपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र पशुपति यादव उर्फ पोषण यादव के रूप में हुई है। घायलों में झा खो यादव एवं उनके पुत्र रूपेश यादव हैं।
स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर
घायलों को भेजा अस्पताल
स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को उठाकर इलाज के लिए भेजा और घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था दिवाकर प्रसाद सिंह, एसआई अरबिंद शुक्ला एवं अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तत्ककालकार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बाइक से पहले ठोकर मारी, साइकिल सवार ने आपत्ति जताई तो पीटकर मार डाला
ईंट-भट्टा पर काम करता था
बताया जाता है कि मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। जो पास के ही सूरज ईंट भट्ठा (चिमनी) पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के दो पुत्र है जो अष्टम वर्ग में पढ़ता है। उनका एक पुत्र धनबाद में अपने एक खास रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरे पुत्र घर पर ही रहकर पढ़ाई करता है। उनकी मृत्यु से परिवार के भरण-पोषण के साथ साथ बच्चों के आगे की पढ़ाई की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। मृतक की प|ी व बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के वृद्ध पिता राजेन्द्र यादव अआंसू को रोक नहीं पा रहे हैं ।
घायल पिता-पुत्र का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है
घटना के विरोध में सड़क जाम करते लोग।