आधुनिक तरीके से गौपालन करने से ही लाभ होता है संभव
जयमंगला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति मंझौल के प्रांगण में सोमवार को समिति द्वारा 120 किसानों के बीच बोनस वितरण किया गया जीसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए समिति के सचिव कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि उन्नत नस्ल का गौपालन कर आधुनिक तरीके से पशुपालन करने से ही किसानों को लाभ मिल सकता है। उत्तरी बेगूसराय में पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन से आय ही किसानों के आय का एकमात्र साधन है परंपरागत पशुपालन से किसानों को घाटा हो जाता है मवेशी को हरा चारा, कृमि नाशक, मिनिरल मिक्सचर देना आवश्यक है। रूट नंबर 11 के पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने कहा कि संघ लाभांश किसानों को दिया जाता है बरौनी डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादक किसानों की असामयिक मृत्यु हो जाने पर डेढ़ लाख तथा सामान्य मृत्यु होने पर पच्चीस हजार रुपया दिया जाता है ।खरीफ़ घास सूडान, न्यूट्री फिड, सुगर ग्रास, ज्वार ,मक्का लोबिया बीज पर 50% सब्सिडी दिया जाता है ।
चाड़ा कल कल खरीदने पर भी 50% सब्सिडी दिया जाता है। समिति से जुड़े किसानों के बीच एसएस स्टील बाल्टी, गमछा, सुधा मीन पाउडर तथा कृमि नाशक वितरित किया गया। मौके पर किसान उमाशंकर सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, सुमित कुमार, अंजनी सिंह, बीरबल महतो, शिवनंदन महतो लल्लू यादव तथा तथा अन्य उपस्थित थे।