- Hindi News
- National
- Ballia News Jdu Leader In Balia Case Of Assault And Extortion On Villagers
बलिया में जदयू नेता ने ग्रामीण पर मारपीट व रंगदारी का केस किया
बलिया| थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत पटेल चौक से पश्चिम जदयू जिला महासचिव सह एमआई स्टोर के संचालक के साथ मारपीट की। घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित सदानंदपुर निवासी राम अनुराग सिंह ने बताया है कि शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो ग्रामीणों ने मुझे बुलाकर मुझसे दो लाख रुपए रंगदारी की मांग की। जिसका विरोध पर उन लोगों ने पिस्तौल की बट से घायल कर दिया। आरोप लगाया है कि मेरे जेब में रखे 40 हजार नगद निकालकर धमकी देते हुए कहा कि यदि 2 लाख रंगदारी नहीं पहुंचाया तो जान से मार देंगे। गांव के ही दो व्यक्ति को नामजद एवं तीन अज्ञात पर रंगदारी व मारपीट का केस दर्ज कराया है।