पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्ल मार्क्स की 137वीं पुण्यतिथि मनाई गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय | शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा शनिवार को शहर के सर्वोदय नगर में जर्मन दार्शनिक विश्व प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता कार्ल मार्क्स की 137वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर शिक्षक नेता शिवबालक सिंह ने कहा कि जब तक देश-दुनिया में असमानता रहेगी, मार्क्स की प्रासंगिकता बनी रहेगी। यही वजह है कि आज भी कार्ल मार्क्स एक चिंतक, अर्थशास्त्री और महान क्रांतिकारी के रूप में प्रसांगिक बन हुए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रांत से निष्कासन के बाद वे जर्मनी में मजदूर संगठन और कम्युनिस्ट लीग के निर्माण में सक्रिय हो गए थे। 1847 में उन्होंने एंगल के साथ अंतरराष्ट्रीय समाजवाद का घोषणा पत्र प्रकाशित किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स की दो कृतियां कम्युनिस्ट घोषणा पत्र और दास कैपिटल ने दुनिया के कई देशों पर राजनीतिक और आर्थिक रूप से निर्णयात्मक असर डाला। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौरसिया, एमएन रहमानी, प्रशांत कुमार, अंशु आनंद, रोशन, कृष्णनंदन पासवान, कोमल कुमारी आदि लोगों ने कार्ल मार्क्स के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
खबरें और भी हैं...