दहेज नहीं िमलने पर महना में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
बरौनी रिफाइनरी ओपी के महना निवासी रजनीश कुमार की 25 वर्षीया प|ी नेहा कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दी गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी ओपी अध्यक्ष विवेक भारती ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर रिफाइनरी ओपी में मृतका के भाई वैशाली जिला के महनार थाना निवासी मजलिसपुर निवासी शत्रुध्न प्रसाद सिंह के पुत्र जयशंकर कुमार ने बताया कि विगत वर्ष 22 नवंबर को महना निवासी अरुण सिंह के पुत्र रजनीश कुमार के साथ शादी कराई गई थी। आवेदन में कहा कि मेरी बहन नेहा कुमारी को दहेज के पैसे लाने, एक स्वीफ्ट गाड़ी और दस लाख रुपए को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरी बहन की हत्या बहन की सास, ससुर, ननद, भैसूर एवं पति द्वारा गला दबाकर की गई है। लिखित आवेदन के आलोक में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण व हत्या में शामिल लोगों की तलाशी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी घर से फरार हैं। इधर घटना की सूचना पाते ही सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के मामले की जांच की। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि युवती की हत्या गला दबने से हुई है। गले पर फंदे का निशान है। ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।