- Hindi News
- National
- Begusarai News Male Activists Will Run Jan Ekta Jan Abhiyan Decision Taken In Meeting
माले कार्यकर्ता चलाएंगे जन एकता जन अभियान, बैठक में लिया निर्णय
माले जिला कार्यालय में शुक्रवार को नगर इकाई की बैठक हुई जिसमें कई निर्णय लिया गया। बैठक में 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस एवं 31 मार्च को चंद्रशेखर की शहादत दिवस मनाने सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अविलंब अपराधियों पर लगाम नहीं लगा तो आंदोलन कि जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 23 मार्च भगत सिंह की शहादत दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक डॉ. अंबेडकर जयंती तक जन एकता-जन अभियान को चलाने का आह्वान किया। वहीं सीएए, एनआरसी व एनपीआर को काला कानून बताया। बैठक में नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, विजय कुमार अम्बष्ट, महादेव पासवान, अजय पासवान, रामानुज सिंह आदि उपस्थित थे।