चेचक से कई लोग पीड़ित
मंसूरचक | बदलते मौसम के कारण प्रखंड क्षेत्र में चेचक बीमारी की चपेट में कई लोग आ गए हैं। वहीं मंसूरचक पीएचसी में इसके बचाव का वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं हैं। आलमचक गांव निवासी सुल्ताना खातून, रेहाना खातून, राबिया खातून,फजिलत खातून, किरण देवी, भवानीपुर की स्मिता कुमारी, अनुराधा कुमारी, काजल कुमारी सहित गाछी टोला गांव के भी कई लोग चेचक के पीड़ित हैं। इन लोगों ने बताया कि पीएचसी में दवा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में मंसूरचक पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनय कुमार झा ने बताया कि चेचक से बचाव का वैक्सीन उपलब्ध है लेकिन एएनएम के हड़ताल पर चले जाने से वे लोग स्टोर रूम में ताला लगा दिया है।
फाटक चौक स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक जयनारायण गुप्ता ने बताया कि बीते एक सप्ताह के अंदर चेचक के 30 से अधिक लोगों का इलाज किया है। उन्होंने बताया कि चेचक एक छुआ छूत की बीमारी है, अगर किसी व्यक्ति को चेचक हो चुका है तो वैसे लोगों के संपर्क से दूर रहें।