पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में एक विवाहिता ने पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार की रात की है। मृतका अशोक महतो की 26 वर्षीया प|ी चांदनी देवी है। घटना की सूचना पाकर एसएचओ संतोष कुमार तथा एसआई भोला राम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर कमरे का दरवाजा खोलकर मृतका के शव को उतारा तथा प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसका पति बखरी में फर्नीचर की दुकान चलाता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। सुबह में किसी बात को लेकर पति-प|ी में तू-तू मैं -मैं हुई थी। घटना की सूचना पाकर वीरपुर थाना क्षेत्र के छपकी से मृतका के पिता विशेश्वर महतो पीरनगर आए। पुत्री की मौत से वे हतप्रभ थे ।उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व पीरनगर के फिरंगी महतो के पुत्र अशोक महतो से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार धूम धाम से शादी करवाई थी। शादी के बाद दोनों काफी खुश थे। 3 वर्ष तथा 1 वर्ष की दो बच्चियां भी हुई। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी। उसकी मौत से परिवार में शोक है। परिवार के सभी परिजन स्तब्ध है।

खबरें और भी हैं...