- Hindi News
- National
- Bkhri News Martyrs Never Belong To Any Community But Are The Heritage Of The Entire Nation
शहीद कभी किसी कौम बिरादरी के नहीं होते, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के धरोहर होते हैं
शहीद किसी कौम या बिरादरी के नहीं, वरन सम्पूर्ण राष्ट्र के धरोहर होते हैं। उनकी शहादत के बदौलत ही आज देश में अमन कायम है। उक्त बातें शहीद पिंटू सिंह के प्रथम शहादत सप्ताह के समापन पर प्रो सुधीर चौरसिया, प्रभु नारायण पोद्दार व मनोरंजन वर्मा ने शहादत के मोल विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही। इससे पूर्व विचार गोष्ठी में विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा नेता नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि शहीदों की शहादत का न ही कोई मोल हो सकता है और न ही इसे कोई चुका सकता है। उन्होंने शहीद पिंटू सिंह के भाइयों का राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर अब तक नही मिल पाने पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि बीडीओ को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। बताते चलें कि अभिनव पहल बखरी अमर शहीद पिंटू सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक सप्ताह तक शौर्य नमन कार्यक्रम आयोजित की। श्री विश्वबंधु पुस्तकालय बखरी के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक कवि राजीव नंदन ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता तथा सचिव बसंत कुमार के संचालन में हुआ। जितेन्द्र जीतू, पार्षद सिधेश आर्य, पार्षद नीरज नवीन, डा विजय सिंह, जियाउल्ल रहमान आदि अधिकांश वक्ताओं ने कविताओं और देशप्रेम से सजी वाक्यों के माध्यम से पिंटू सिंगर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की सभा में दानेश्वर प्रसाद, राजन कुमार, डा प्रवीण कुमार संजीव रजक, रूपेश कुमार, भोला महतो पंकज केसरी अर्जुन ठाकुर, बजरंगी साह विपिन कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, रामनंदन अज्ञानी, प्रेम किशन, पुस्तकालय सचिव डॉ आलोक, कौशल किशोर क्रान्ति, कविराज शर्मा, मुकेश कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, कुन्दन केशरी आदि उपस्थित हुए।
शहीद के नाम पर फाउंडेशन बनेगा
कार्यक्रम के माध्यम से संस्था अभिनव पहल के अध्यक्ष प्रमोद केसरी ने एक प्रस्ताव दिया कि शहीद पिंटू सिंह के नाम पर एक फाउंडेशन बनाने की बात की। इसका समर्थन शिक्षक प्रेम किशन व संत पॉल मॉडल स्कूल के डायरेक्टर दानेश्वर प्रसाद सहित सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद के बड़े भाई अमरेश कुमार सिंह को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शहीद पिंटू सिंह शहादत सप्ताह समारोह के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा-
पिंटू सिंह शहादत सप्ताह के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित लोग।