पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mtihani News Matihani Seminar On Gender Equality And Women Empowerment Organized

मटिहानी : लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के विप्लवी पुस्तकालय गोदरगामा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र बेगूसराय की ओर से लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रंगकर्मी सहरसा के नवीन निशांत ने किया। मुख्य वक्ता मणिभूषण कुमार ने कहा कि नारी को सही सम्मान मिलना चाहिये। ये संस्कृति की जननी है। जब नारी में मां का रूप देखिएगा तब सच में समाज में बदलाव आ जायेगी। देश का विकास इनके विकास पर निर्भर करता है। पुस्तकाध्यक्ष मनोरंजन विप्लवी ने आये हुए प्रतिभागियों को पुस्तकालय के इतिहास से रूबरू कराया। युवाओं को पुस्तकालय से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को पुस्तक ही आगे बढ़ने की शक्ति दे सकती है। इस अवसर पर जिला लेखपाल उमाशंकर सिन्हा, पुस्तकालय सचिव आनंद प्रसाद सिंह, मो. सईद, प्रखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक ममता कुमारी, मेंहदी कुमारी, संजय कुमार बबलू, सुदर्शन कुमार, अमृत रंजन, दीपक, रंजीत अनाड़ी, उमेश राम, निशु कुमारी, अभिषेक कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...