वार्ड नं.11 में मेयर ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में करीब 41.26 लाख की लागत से बने मिट्टी ईट सोलिंग और पीसीसी ढलाई कार्य का मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री शहरी कच्ची नाली गली पक्की करण योजनांतर्गत वार्ड नंबर 11 के नागदह पथ से खेल मैदान तथा नवल सिंह जमीन होते हुए मां सरस्वती एकेडमी स्कूल से वीरपुर संजात पथ तक मिट्टी ईट सोलिंग व पीसीसी ढलाई कार्य 41 लाख 25 हजार, 406 रुपए की लागत से की गई है। मौके पर उप मेयर राजीव रंजन और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।