बरौनी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
बरौनी|बरौनी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल का विभाग बैठक आयोजित की गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा प्रांत अध्यक्ष कृष्ण देव झा, बिहार झारखंड क्षेत्र संगठन प्रभारी केशव राजू व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल शामिल हुए। बैठक में प्रांत अध्यक्ष कृष्णदेव झा व बिहार झारखंड क्षेत्र संगठन केशव राजू ने बताया कि जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण का आदेश आनंद दायक है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 490 वर्षों का संघर्ष, लाखों श्रद्धालुओं का बलिदान के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रीराम जन्म भूमि पर निर्मित मंदिर विश्वस्तरीय होगा।