पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Online Course Will Start From April For Matriculation And Inter Students

मैट्रिक व इंटर के छात्रों के लिए अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंजिनियरिंग और मेनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद जिले के कुछ छात्रों द्वारा अब जिले के ग्रामीण इलाकों में बिहार बोर्ड की हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम में ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत की जाएगी। इसमें प्रथम चरण में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए पढ़ाई शुरू की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे खासकर बिहार बोर्ड के बच्चे कैसे ऑनलाइन कोर्स से जुड़ सके इसके लिए होली की शाम मंगलवार को शहर के नागदह स्थित गौ मंदिर में शिक्षक, कोचिंग संचालक और समजा के प्रबुद्ध लोगों के साथ आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी की शुरूआत नवनीत कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंनें अपने मुहिम के बारे बताया। उन्होंनें बताया कि दूसरे शहरों की तरह ही बेगूसराय में भी ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत होगी। जिसमें गांव के बच्चे भी कम फीस देकर अच्छे शिक्षक से शिक्षा ग्रहण कर सकेगें। साथ ही बताया कि यह कोर्स आम बच्चों तक आसानी से पहुंच सके इसके लिए गांव के ही कोचिंग संस्थान और सीएससी सेंटर से मदद ली जाएगी। वहीं इस सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार सिंह ने बताया कि एक बेहतर प्रयास है, लेकिन समस्या यह है कि गांव के बच्चे जिसके पास मोबाइल नहीं है वे कैसे इस कोर्स से जुड़ सकेंगे इस पर विचार करना है। अगर यह समस्या दूर हो जाए तो यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर प्रसाय होगा। वहीं कोचिंग संचालक मनोज यादव ने कहा कि आने वाले समय में लोगों को ऑनलाइन कोर्स से जुड़ना ही होगा, क्योंकि बेगूसराय जैसे जगह में एक तो बच्चे उतनी राशि दे नही पाते हैं जिसमें बेहतर शिक्षक रखा जा सके। इसलिए ऑन लाइन पढ़ाई का विकल्प काफी बेहतर माध्यम साबित होगा। वहीं गौ मंदिर के सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि इस ऑनलाइन शिक्षा में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी जुड़ा जाएगा। इसके लिए भी प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि गांव के अधिकतर लोग किसान है इस ऑनलाइन व्यवस्था में किसानों से भी जुड़ा जाएगा और उन्हें एक सफल किसान कैसे बना जाए इसके बारे में भी बताया जाएगा। वहीं गौ मंदिर के सचिव अतुल अग्रवाल ने बताया कि इस गौ मंदिर ट्रस्ट में गौ पालन, स्वास्थ्य, सेवा पहले से जुड़ा था अब शिक्षा के जुड़ने से यह संस्था और भी मजबूत होगा। उन्होंनें बताया कि बच्चों के लिए यहां मिड ब्रेन और निमोनिक्स जैसे कोर्स पहले से चलाए जा रहे है जिसका बच्चों के दिमागी क्षमता पर काफी असर देखने को मिल रहा है। आज के समम में हरेक अभिभावकों को बच्चों के यह कोर्स जरूर कराना चाहिए।

इससे बच्चों का दिमाग काफी तेजी से विकसित और तेज होता है। विचार गोष्ठी के अंत में निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह से इस ऑन लाइन कोर्स की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत हाल में मैट्रिक और नौवीं पास करने वाले छात्र इसका लाभ ले सके।

इस अवसर पर इन्द्रदेव महाराज, परिषद मंझौल विद्यालय के एचएम मनोज कुमार, मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, बालाजी, अन्नु कुमार, रामपुकार झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ऑनलाइन शिक्षा को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
खबरें और भी हैं...