पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Organizing In The 31st Anniversary Celebration Of Bharat Bharti School Children Gave More Than One Presentation The Guests Said

आयोजन भारत भारती स्कूल के 31 वें वार्षिकोत्सव में बच्चो ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, अतिथियों ने कहा-

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत भारती स्कूल विश्वनाथ नगर में 31वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए सोशल एंड वेलफेयर संस्था के सचिव संजय राय ने करते हुए कहा कि किसी भी संस्था के लिए 31 वर्ष का सफर काफी महत्व रखता है। यह लंबा समय संस्था को उसकी गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जिसके बदौलत यह यात्रा तय की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर अभिभावक के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं को भी समय-समय पर अपना मूल्यांकन खुद करना चाहिए। शैक्षणिक संस्थाओं के देखना होगा कि वे समय की मांग के अनुरूप बच्चों को अवसर दे रहे हैं कि नहीं। बेगूसराय स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह स्कूल के निदेशक राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में अभिभावकों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को ऐसी शिक्षा देने का प्रयास करें, जो रोजगार के अवसर भी दे और मानवीय मूल्य भी समाहित हो। छात्रा शुक्रिया, खुशी, भाग्या, आकांक्षा, तेजस्वनी, समीक्षा ने सामूहिक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं छात्रा अंकिता, सौम्या, आयुषी, प्रियांशी, लक्ष्मी, आंचल, पलक, वैष्णवी, तानिया, श्रेया एवं छात्र रोहित एवं रोज नारायण ने पापा मेरे पापा, दिल है छोटा-सा, छोटी सी आशा एवं देश रंगीला-रंगीला गीत के बोल से उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों को काफी प्रभावित किया। रंगकर्मी अमरेश कुमार द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक चेतावनी का मंचन किया गया। नाटक की मुख्य भूमिका में अदनान, रविकांत, मुरारी, आदर्श, उज्जवल, राजू, मौसम, हर्ष, रवि राज शामिल थे। नाटक में शरद एवं गुलशन ने अपने जीवंत अभिनय से उद्देश्यों को दर्शकों तक पहुंचाकर दिल जीत लिया। मंच संचालन हेमंत राज आनंद ने किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को बेगूसराय स्कूल एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष जाहिर जकरिया, संयुक्त सचिव शोभा कांत कुमार, अमित कुमार, परीक्षा नियंत्रक अमितोष कुमार मधुकर एवं सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, शिशिर कुमार, राज कुमार, रितु राज, वंदना देवी, कंचन देवी एवं पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...