पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नमक सत्याग्रह स्थल से बापूधाम मोतिहारी के लिए पदयात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऐतिहासिक दांडी नमक सत्याग्रह की 90वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल से बापूधाम मोतिहारी (चंपारण) के लिए, नोनियां, बिंद व बेलदार समुदाय के लोगों के द्वारा पदयात्रा की शुरुआत की गई। ये पदयात्री बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा सहित सभी 38 जिला का भ्रमण करते हुए बापूधाम मोतिहारी पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति द्वारा भी सहयोग किया गया। पदयात्रा की शुरुआत नमक सत्याग्रह स्थल पर श्रीबाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व कार्यक्रम के बाद शुरू की गई। कार्यक्रम में नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान 12 मार्च 1930 को गांधीजी के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से दांडी तक लगभग 340 किलोमीटर पदयात्रा गांधीजी की शुरुआत की गई थी। गांधीजी के आह्वान पर बिहार के गढ़पुरा में बिहार केसरी श्रीबाबू के नेतृत्व में नमक कानून भंग किया गया था। इस आंदोलन में बनारसी सिंह, बिन्देश्वरी सिंह, दामोदर सिंह, कारी सिंह इत्यादि प्रमुख सहयोगी थे। वहीं इस आंदोलन में बुद्दु नोनियां व उनके साथी नमक बनाने में शामिल हुए थे। आज उस महान आंदोलन की 90वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर नोनियां, बिंद, बेलदार समाज के लोग सुबे बिहार व अन्य प्रांतो से आज बिहार के दांडी गढ़पुरा पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम की अनमोल विरासत व महान स्वतंत्रता सेनान बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की कर्मभूमि-गढ़पुरा के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल से पदयात्रा की शुरुआत की हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेगूसराय उप मेयर राजीव रंजन ने पद यात्रियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दांडी नमक सत्याग्रह के 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित पदयात्रा की शुरुआत गढ़पुरा के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल से की गई है जो एक सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजन से वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी तथा स्वतंत्रता संग्राम की अनमोल विरासत को सुरक्षित, संरक्षित व संवर्धित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। इस कार्यक्रम में मथुरा(उप्र) से महात्मा गांधी (हमशक्ल) भी शामिल होने पहुंचे जो पदयात्रा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा। पदयात्री 6 अप्रैल को बापूधाम मोतिहारी पहुंचेंगा।

बापूधाम मोतिहारी के लिए गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल से निकली पदयात्रा।
खबरें और भी हैं...