पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheria Bariarpur News People Of Kushwaha Community Of The Middle Subdivision Took A Pledge To Build An Auditorium

मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के कुशवाहा समाज के लोगों ने सभागार बनाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के कुशवाहा समाज के लोग कुशवाहा छात्रावास बेगूसराय परिसर में एक भव्य सभागार का निर्माण करवाएंगे। यह निर्णय रविवार को मध्य विद्यालय सकरौली के सभाकक्ष में आयोजित अनुमंडल स्तरीय कुशवाहा मिलन सह होली मिलन समारोह में सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा छात्रावास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण महतो ने की। उपस्थित लोगों ने सभागार निर्माण के लिये अनुमंडल स्तरीय समिति का भी गठन किया। संजय कुमार सुमन को समिति का अध्यक्ष,अरविंद कुमार को सचिव, विजय कृष्ण महतो को कोषाध्यक्ष एवं रामप्रवेश महतो को प्रधान संयोजक बनाया गया है। इसके अलावे तीनों प्रखंडों चेरियाबरियारपुर,खोदबंदपुर एवं छौड़ाही में भी एक प्रखंड स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

कार्यक्रम में सभागार निर्माण के कोष संग्रह एवं प्रत्येक महीने समिति की बैठक के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों नें एक दूसरे पर फूल फेंक कर होली मनाई। पूर्व मंत्री व क्षेत्र की विधायक कुमारी मंजू वर्मा ने समिति के निर्णयों के क्रियान्वन एवं समिति के कार्यक्रमों के लिए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम के आरंभ में समिति के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन महतो एवं पूर्व एमएलए प्रत्याशी रामप्रवेश महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामावतार महतो, रामकुमार वर्मा, पप्पू कुमार, राम प्रकाश वर्मा, राम बहादुर सुमन, अंजना कुमारी, मृत्युन्जय कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...