पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News People Scared Of Corona In The City Came Out Of The Homes So People In The Rural Areas Did Not Care Played Holi Fiercely

शहर में कोरोना से डरे लोग कम निकले घरों सेे, तो ग्रामीण इलाके के लोगों ने नहीं की परवाह, जमकर खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के डर के साये में होली संपन्न हो गया। डर के कारण कम लोग घरों से निकले लेकिन अधिकतर लोगों ने घरों में ही होली खेली और खुशियां मनाई। वहीं इस होली में कोरोना वायरस का भी खूब डर देखा गया। जिसके कारण लोग रंगों से परहेज करते भी दिखे। जहां पिछले साल शहर में अहले सुबह से ही रंगों की बोछार होती थी वहीं इस साल कहीं कहीं बच्चे रंगों से होली खेलते दिखे। हालांकि गांव में लोगों ने मिट्टी गोबर से अपनी परंपरागत होली जमकर खेली और होली का आनंद उठाया। जिला प्रशासन के शांतिपूर्ण होली सम्पन्न कराने को लेकर किए गए हर दावे फेल हो गए। शराबबंदी बेअसर रहा, सड़क पर शराब पीकर टगते लोग दिखे तो पुलिस चौक चौराहों पर ही सिमटी रही। मारपीट से लेकर हत्या और गोलीबारी तक की घटना हुई। जिसके कारण होली का हर्ष कहीं देखने को नहीं मिला। अधिकतर लोग डर के कारण अपने घरों से ही नहीं निकले जबकि उपद्रवी पूरे दिन सड़क पर उत्पाद मचाते रहे। मालूम हो कि शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की। जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरेक जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती करने की बात कही गई थी। इसके अलावे संदिग्ध लोगों पर धारा 144 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन होली के दिन ना तो कहीं पुलिस दिखी, ना हीं गश्ती हुई।

नहीं हुआ कोई विशेष कार्यक्रम

जिले भर में होली के अवसर पर शाम को कहीं ना कहीं सांस्कृतिक या अन्य रंगारंग कार्यक्रम हुआ करता था। लेकिन इस वर्ष जिले में कहीं भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

रोक के बावजूद खूब बजाया गया डीजे : आम तौर पर किसी पर्व त्यौहार में जिला प्रशासन द्वारा डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाता है और हर बार लोग खूब डीजे का उपयोग करते हैं। इस होली में भी लोग जिला प्रशासन के आदेश की खूब अवहेलना किए और सड़क पर ही जमकर डीजे बजाते हुए शराब पीकर डांस किया।सड़क पर प्रशासनिक व्यवस्था फेल होने के कारण खासकर शराबियों की चांदी रही। लोग सड़क पर ही मेज पर शराब सजाकर शराब पीते रहे और दिन भर डांस करते रहे। इतना ही नहीं सड़क पर शराब पीकर चलने वाले लोग भी बिना भय के दिखे। इतना ही नहीं शराब के नशे में कई जगह दिन भर रह-रह का गोलियां भी चलाई गई।

मटिहानी गांव की होली रही आकर्षण का केंद्र

सौ वर्ष से मटिहानी गांव के सात कुआं पर आयोजित सामूहिक पिचकारी के रंगों के बौछार करने की परंपरा यहां के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। होली के दिन जहां चार कुंए पर प्रतियोगिता आयोजित होती है। वहीं दूसरे दिन तीन कुंए पर यह आयोजन हुआ, जिसमें गांव के हर उम्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान कोई कुंए से पानी निकालता है तो कोई पिचकारी से रंगों की बौछार कर प्रतिद्वंद्वी को पीछे करता है और जो टीम विपक्षी को पीछे करता है, उसे गांव के लोग पुरस्कार में गंजी और नया कपड़ा देते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह यह होली के 15 दिन पहले से ही गांव के लोग तैयारी करना आरंभ कर देते हैं। इस प्रकार सालभर की आपसी रंजिश और मनमुटाव को गांव के लोग भुलाकर मटिहानी के लोग होली रंगों की ही होली नहीं बल्कि दिलों का मिलन के रूप में मनाते हैं। यह चंडिका स्थान स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर के कुंए से प्रारंभ हुआ और स्व धूत प्रसाद सिंह द्वारा निर्मित चुमान कुआं के नाम से प्रसिद्ध कुआं के पास आकर चरम पर पहुंच गया, जिसे देखने वालों की भीड़ लग जाती है। इस होली को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी जमा होते हैं। इस होली को आयोजित करने में ग्रामीण शंभू प्रसाद सिंह, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, मनी भूषण प्रसाद सिंह, लक्ष्मण राय, नुनूबाबू प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

होली मिलन समारोह आयोजित, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया


वीरपुर | वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली आपसी एकता व भाईचारे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर सद्भावना यूथ सोसाइटी वीरपुर द्वारा होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वीरपुर पूर्वी के पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मो.एयाज ने की। जबकि संचालन राकेश कुमार व सुमन कुमार द्वारा किया गया। समारोह को शिक्षक महफूज आलम, अफरोज आलम, मो.सरफरोज, गौरव पाठक, कुंदन जोसवा समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर लक्खी साह, मो.असलम, मो.फारूक उर्फ सोनू समेत कई लोग मौजूद थे।इधर होली के पूर्व प्रखंड व अंचल कार्यालय में भी होली मिलन समारोह का नजारा देखने को मिला। मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नवीन कुमार चौधरी, उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार, मुखिया लालबहादुर शर्मा, पंसस सुरेश पासवान, नवीन कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान, पूर्व पंसस अजय झा, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली का त्योहार

चेरियाबरियारपुर | प्रखंंड क्षेत्र मेें होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।विभिन्न पंचायतों में होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंगों का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के मेहदाशाहपुर, चेरियाबरियारपुर, करोड़, खांजहांपुर, बसही, सकरबासा, कुम्भी, गोपालपुर, श्रीपुर सहित अन्य पंचायतों में शांतिपूर्ण होली मनाई गई । इस दौरान सुरक्षा के लिये पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी गश्त लगाते रहे ।

होली की पूर्व संध्या पर गायत्री परिवार ने निकाला
नशा निवारण अर्थी जुलूस


गढ़पुरा | गायत्री परिवार के द्वारा होली पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को नशा निवारण अर्थी जुलूस निकाली गई। अर्थी को चंद्रभागा नदी के किनारे जलाया गया। नशा निवारण अर्थी जुलूस मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से निकाली गई जिसे पूरे बाजार घुमाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक गायत्री परिजन सुशील सिंघानिया ने कहा कि नशा आज स्वयं की, कल परिवार की, परसों रिश्तों की, तरसों समाज की नाश कर देता हि।


होली पर्व की पूर्व संध्या पर महामूर्ख सम्मेलन में हास्य व्यंग्य पर लोट पोट हुए श्रोता

होली पर्व के पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था नव चेतना मंच एवं बखरी विकास क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। वार्ड 15 स्थित टुना बाबू प्लाजा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के आयोजन लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया। महामूर्ख सम्मेलन में बतौर मूर्खाधिपति भाकपा नेता सूर्यकांत पासवान,मूर्खाधिराज पार्षद सिधेश आर्य,मुर्खमंत्री पूर्व मुखिया मनोहर केसरी,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान तथा रंगकर्मी भारत भूषण इंडिया मंचासीन थे। बखरी विकास क्लब के संरक्षक पार्षद नीरज नवीन एवं नव चेतना मंच के अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने मंचासीन अतिथियों का व्यंगात्मक स्वागत, आरती एवं स्तुति की। जिसपर खूब ठहाके लगे। वहीं होली का राशिफल तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता,व्यवसायी,पदाधिकारी एवं मीडिया से जुङे लोगों को उपाधि दी गई। कार्यक्रम में समस्तीपुर की मशहूर गायिका शीला गुप्ता एवं बेगूसराय की मीनाक्षी ने होली गीत पर कार्यक्रम में समां बांध दिया। जबकि अधिवक्ता व गायक सहदेव अलबेला,सागर तथा अशोक दास ने भी अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में नव चेतना मंच के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन पोद्दार,राजेश टिबङेवाल,मनोज चौधरी बखरी विकास क्लब के अध्यक्ष कौशल किशोर क्रांति,विकास पोद्दार,मुकेश पोद्दार,राजा चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक,महामंत्री कैलाश पोद्दार,लोजपा नेता पंकज पासवान,अधिवक्ता मधुसूदन महतों,डाॅ विशाल,डॉ आलोक,जितेन्द्र जीतू,मनोज महतो,पवन गुप्ता,मनोज वर्मा,दुलारबाबू ठाकुर आदि मौजूद थे।


छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली शांतिपूर्ण संपन्न, सबने की मस्ती

सिटी रिपोर्टर| बखरी

रंगों का त्योहार होली बखरी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोङ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हालांकि अन्य वर्षों की भांति इस बार होली की रौनक में कमी देखी गई। पर्व को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त देखी गई। थानाध्यक्ष मुकेश पासवान स्वंय घूम घूम कर विधि व्यवस्था की कमान थामे थे। शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था।

इप्टा के मंच से कलाकारों ने लोगों का दिल जीता

सिटी रिपोर्टर | बीहट

भारतीय जन नाट्य संघ बीहट के द्वारा सोमवार की शाम होली के पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर कलाकारों ने अपनी गायकी से लोगों को देर रात तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया । युवा गायक राजेश कुमार ने अपनी गायकी से जहां होली को यादगार बना दिया । जबकि रूपेश कुमार ने सुगम संगीत के जरिये लोगों का दिल जीत लिया । मौके पर विष्णुदेव भारती, वीरेन्द्र कुमार का नाल वादन भी अलबेला रहा । वहीं होली की शाम को विनोद कुमार, लोक गायक लक्ष्मी यादव, पंकज पांडेय, अमर ज्योति, अंकिता भारद्वाज, किसन कुमार, मंजय कुमार, पुष्कर की गायकी ने भी लोगों को प्रभावित किया । वहीं आचार्य सुदामा गोस्वामी ने अंखिया भइले लाल पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम का आकर्षण समूह होली नृत्य रहा । जिसे अशोक कुमार पासवान के निर्देशन में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय की चांदनी कुमारी, निशु, रूपाली, कशिश, आरती, समेत करीब दर्जन भर बच्चों ने होली पर आधारित लोक नृत्य की भव्य प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीत लिया । मौके पर भाकपा के बरौनी अंचल मंत्री रामरतन सिंह, जय प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, योगी सिंह, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ सिंह, मो नुर आलम, डॉ एस पंडित, अमरनाथ सिंह, चंद्र मौली सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रह्लाद सिंह को पाग और अबीर लगाकर सम्मानित किया गया । मंच संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया । मौके पर बीहट इप्टा के रमेेेश मिस्त्री, पप्पू सिंह, राजेेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया रामाधार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।

बलिया में होली का पर्व शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न


बलिया | रंगों का त्योहार होली बलिया प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। होलिका दहन के साथ जो होली शुरू हुई वह मंगलवार की देर रात्रि तक चलता रहा। क्षेत्र के भगतपुर, मनसेरपुर, पहाड़पुर, ताजपुर, भवानंदपुर, फतेहपुर, बरियारपुर, राहतपुर, बड़ी बलिया उत्तरी, दक्षिणी, सालेहचक, नुरजमापुर एवं नगर पंचायत क्षेत्र के मथुरापुर, बलिया बाजार, उपरटोला, लखमीनिया सहित कई गांव में होली का जश्न देखते ही बनता था। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर गले मिल होली की बधाई दी। कुछ जगहों पर होली के गीतों पर लोग थिरकते दिखे। इस दौरान एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गस्ती करते दिखे।


कोरोना वायरस और शराबबंदी
को ले निकली झांकी


भगवानपुर | आजाद हिंद युवा विकास परिषद बनवारीपुर द्वारा वृन्दावन की होली,कोरोना वायरस से बचाव व शराबबंदी से संबंधित झांकी होली के अवसर पर बुधवार को निकाली गई। उक्त झांकी बनवारीपुर व चकदुल्लम के विभिन्न मार्गों से गुजरी व लोगों को होली के सामाजिक संदेश,कोरोना वायरस से बचाव के तरीके व शराब से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। झांकी में मिथलेश, प्रवीण कुमार,नंदलाल,विजेंद्र कुमार,संतोष,महावीर,अशर्फी प्रसाद चौरसिया, अमित,मुकेश, राजकिशोर आदि शामिल थे। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।


शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली सम्पन्न


सिटी रिपोर्टर | बछवाड़ा

प्रखंड क्षेत्र में खुसी,उमंग,उत्साह एवं रंगों का त्यौहार होली मंगलवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। होली के दौरान सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया जो तरह-तरह के पिचकारियों में रंग भर कर बिना किसी डर के किसी भी व्यक्ति के उपर रंग उड़ेलते नजर आए। वही युवाओ ने टोलियां समूह बनाकर फगुआ के गीतों पर दिन भर झूमते रहे। शाम ढलते ही होली का परवान लोगो पर चढ़ा रंग गुलाल में लीन सभी लोग एक सामान में नजर आ रहे थे।

शांतिपूर्ण रहा तेघड़ा में होली का त्योहार : तेघड़ा | तेघड़ा एवं आसपास के इलाके में होली का शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया । होली की पूर्व संध्या पर तेघड़ा गौशाला में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां महिलाएं, पुरूष सहित अन्य ने होलिका पूजन किया । मौके पर उपमुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन, शिवकुमार केजरीवाल, तेघड़ा थाना इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह, किशन मखाड़िया, सुनील केडिया, सुशील केजरीवाल सहित अन्य मौजूद थे ।

होली का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न


खोदावंदपुर| रंगों का त्योहार होली सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। होली में लोगो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपसी सद्भाव प्रेम और समरसता का संदेश दिया।स्थानीय प्रशासन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार बीडीओ अनुरंजन कुमार,सीओ सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में घूमते देखे गए।ताकि विधि व्यवस्था सामान्य रहने के साथ लोग आपसी सद्भाव में होली मना सके।

होली मिलन में छाए रहे लोक कलाकार

बीहट | आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा चकिया में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । लगभग दो दर्जन से अधिक कलाकारों की उपस्थिति में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नरेश कुमार, आनन्द कुमार, बलिराम बिहारी के द्वारा प्रस्तुत होली गीत से पूरा परिसर रंग- गुलाल से सराबोर रहा । जबकि मुकेश झा, अमित कुमार, सुनील नयन, दिनेश दीवाना, सन्तोष कुमार की प्रस्तुति भी शानदार रही । वहीं लोक कलाकार कारी निषाद, रामचन्द्र महंत, मनोज राय, विकास कुमार, अमर ज्योति बच्चु भाई की प्रस्तुति भी शानदार रही । इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, एकता शक्ति फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक, संरक्षक पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष सिं टू कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, धीरज कुमार, संस्कार गुरुकुल के निदेशक रामकृष्ण, घड़ी डिटर्जेंट के राहुल कुमार, प्रधानमंत्री जनकल्याण के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएशन अध्यक्ष शंभु साह, सचिव गणेश गौरव, मनीष कुमार, अंकित कुमार, जितेन्द्र शर्मा, रवि वर्मा, राहुल कुमार सहित अन्य के द्वारा किया गया ।

होली मिलन समारोह में ढह गई धर्म की दीवारें फाग के राग पर खूब लगे ठूमके

नावकोठी | रंग बरसे भीगे चुनकर वाली, होली खेले नंदलाल बिरज में, फागुन मस्त महीना हो भैया फागुन मस्त महीना आदि गीत ढोलक व तबला पर थापकी झनकार, झाल व मजीरे की खनक पर लोग झूम -झूम थिरकने लगे। मौका था प्रखंड परिसर में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह का। इस समारोह में धर्म सम्प्रदाय की सारी दीवारें ध्वस्त हो गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि 111वर्षीय महरगी मियाँ थे। जिन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मियो,जनप्रतिनिधियो को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। मौके पर गायक राम नरेश सिंह, गोविन्द कुमार, हरेराम पासवान, सुशील भारती आदि साथियों की स्वर लहरियो से निकला फाग का राग लोगों को ठुमके लगाने को विवश कर दिया। अयोध्या प्रसाद सिंह ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल प्रसाद सिंह ने बीडीओ ,प्रमुख मनीषा देवी एवं अन्य पदाधिकारी को पूर्वज के स्मृति चिह्न एवं चादर देकर सम्मानित किया।

होली की मस्ती

होली के मस्ती में युवती।

मंसूरचक में शांतिपूर्ण रही होली

मंसूरचक | मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। सोमवार की शाम विभिन्न जगहों पर होलिका दहन आयोजित किया गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने होली की शुरुआत मालपुए और लजीज व्यंजनों के खाने से की।इसके बाद नवटोल,आगापुर, समसा, मकदमपुर, नैपूर,अहियापुर, धकजरी, साठा, दशरथपुर, सोहिलवाङा,मोहनपुर, मिल्की, भवानीपुर,गरांयगांव,तेमूंहा आदि गांवों में बच्चों और युवाओं ने पानी और मिट्टी से होली खेली।

होली में एक दुसरे को गुलाल लगा गले मिलते छोटा बालक।

मटिहानी में सामूहिक रूप से एक दूसरे पर उड़ेला रंग

होली में जोगीरा गाते लोग।

सड़क पर शराब पीते रहे लोग, पुलिस नदारद


शहर के लोगों की होली घरों तक सिमटी, वहीं गांव में लोगों ने मिट्टी गोबर से अपनी परंपरागत होली खेली

संदिग्ध लोगों पर धारा 144 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन होली के दिन ना तो कहीं पुलिस दिखी, न ही गश्ती हुई

_photocaption_मटिहानी में सामूहिक रूप से एक दूसरे पर रंग देते लोग।*photocaption*

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया । होली की पूर्व संध्या पर तेघड़ा गौशाला में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां महिलाएं, पुरूष सहित अन्य ने होलिका पूजन किया । मौके पर उपमुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन, शिवकुमार केजरीवाल, तेघड़ा थाना इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह, किशन मखाड़िया, सुनील केडिया, सुशील केजरीवाल सहित अन्य मौजूद थे ।


पारंपरिक जोगी रा पर खूब जमा होली का रंग

गढ़पुरा | रंगों का पर्व होली मंगलवार को शांतिपूर्वक व उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया। होली पर्व पर प्रशासनिक सख्ती का खासा असर देखा गया। कहीं भी लाउडस्पीकर अथवा किसी तरह का साउंड नहीं बजाया गया। लोग शांतिपूर्वक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दे रहे थे। मंगलवार की सुबह होते ही युवाओं में होली का खुमार बढ़ते गया और कीचर होली के साथ लोगों ने होली की शुरुआत की। दोपहर पश्चात लोग रंग गुलाल खेलने में मशगूल हो गए तथा घर-घर जाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे।

एक दुसरे को रंग गुलाल लगाते युवक की टोली।
खबरें और भी हैं...