पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Planned Teachers Lit Holika On The Occasion Of Holi Chief Minister Education Minister And Additional Chief Secretary

नियोजित शिक्षकों ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव की जलाई होलीका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समान काम, समान वेतन की लड़ाई के दौरान बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव की होलिका जलाई। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। मालूम हो कि 17 फरवरी नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसी कड़ी में आंदोलन के 22वें दिन सरकार को तानाशाही बताते हुए शिक्षकों ने सदर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन का होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि होली जैसे त्योहार पर भी शिक्षक के साथ सम्मानजनक समझौता करने की बजाए उन पर लगातार दमनात्मक करवाई की जा रही है। सरकार शिक्षकों के साथ अपराधी जैसा व्यवहार कर रही है, यहां तक कि अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने होली जैसे पवित्र त्यौहार पर भी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाकर उनके धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मिलन मिश्रा, विनय कुमार सिंह, लालबाबू ठाकुर, अरविंद कुमार पासवान, मोहम्मद इस्मत, जिला मीडिया प्रभारी उपेंद्र चौधरी, बिनोद कुमार शर्मा, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, अर्चना कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री सहित अन्य का पुतला दहन

नावकोठी| नियोजित हडताली शिक्षकों ने प्रखंड के बीआरसी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा के अवर सचिव का पुतला दहन सोमवार को किया। इससे पहले शिक्षकों ने रैली निकाली तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बीआरसी प्रांगण में पुतला दहन किया। मौके पर साकेत सुमन, कन्हैया कुमार, साकेत कुमार, मो मिन्नतुल्लाह, अमित कुमार, विजय कुमार, ललन पासवान, राधारमण पोद्दार, संजय पासवान, सुमन कुमार आदि मौजूद थे।

भगवानपुर में हड़ताली शिक्षकों ने सीएम, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव के पुतले का किया होलिका दहन

भगवानपुर| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल व तालाबंदी से घबराई सरकार समन्वय समिति से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने के बजाय आन्दोलन कमजोर करने के उद्देश्य से हड़ताली शिक्षकों पर असंवैधानिक दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। बीआरसी भगवानपुर के प्रांगण में होलिका दहन प्रखंड संयोजक संदीप कुमार व जिला सचिव संजय कुमार हिटलर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ज़िला सचिव ने सरकार के शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सिर्फ टी.वी.चैनलों तथा अखबारों में ही हड़ताली शिक्षक प्रतिनिधि से वार्ता की बात कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभा को राम प्रवेश महतो,सचिव अमित कुमार, गणेश राम ने उज्ज्वल कुमार, नंद कुमार, धीरज कुमार , मो.इकबाल , मनोरंजन लाल गुप्ता, नवीन कुमार, मणि कुमारी,रूबी कुमारी, पवन चौरसिया, त्रिभुवन कुमार समेत कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।


होलिका दहन पर हड़ताली शिक्षकों ने फूंका पुतला

चेरियाबरियारपुर| हड़ताली शिक्षकों नें होलिका दहन के अवसर पर सरकारी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री और प्रधान सचिव का पुतसमापुतला फूंका ।समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन कुमार नें कहा कि समान काम के लिये समान वेतन एवं सेवा शर्त शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षक अपने मान-सम्मान की हिफाजत के लिए इस संवैधानिक अधिकार की प्राप्ति तक हड़ताल से पीछे हटने वाले नहीं हैं। शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह ने कहा 12 से 22 मार्च तक हड़ताली शिक्षक हरेक गांव का दौरा कर समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर सरकार का पोल खोलेंगे। मौके पर सचिव राजेंद्र प्रसाद, जगन्नाथ पासवान, अभय कुमार सन्याल, आलोक कुमार, राजेश कुमार, विजय साह,रेणू कुमारी, संजीव कुमार, राहुल कुमार, इंद्रमणि कुमार, वाणी वत्स, मो सिकंदर, अशोक वर्मा, कृष्णमोहन भारती आदि मौजूद थे ।


हड़ताली शिक्षकों ने सीएम का पुतला फूंका

खोदावंदपुर| हड़ताली शिक्षकों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप पुतला फूंका। इस मौके पर शिक्षक नेता राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आह्वान किया कि सरकार हठधर्मिता त्यागकर शिक्षक समन्वय समिति के नेताओँ से वार्तालाप करें।साथ ही हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाकर हड़ताली नियोजित शिक्षकों को सम्मान दे।संबोधन के दौरान उन्होंने चट्टानी एकता कायम रखने और कदम से कदम मिलाकर चलने वाले नियोजित शिक्षकों को साधुवाद दिया।मौके पर शिक्षक मनोज सिंह ,गोपाल सिंह ठाकुर,रमाकांत शर्मा,अनिल पासवान, आरती कुमारी,सुमन कुमार सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।

बीहट में हड़ताली शिक्षकों ने किया पुतला दहन

बीहट | होलिका दहन के मौके पर आक्रोशित शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया गया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बरौनी प्रखंड इकाई की ओर से जिला महासचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि हड़ताल के बाइस दिन होने के बावजूद सरकार संवेदनहीन है। उन्हें बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक परिवार के विकास से कोई दिलचस्पी नहीं है। सरकार से पांच साल में सेवा शर्त नहीं बना है। शिक्षक एक ही विद्यालय में असमान वेतन पाकर कुंठित हो रहे हैं। मौके पर समिति संयोजक अनिल कुमार शर्मा, रवि कुमार, प्रभात कुमार, अभिनव कुमार, अमर कुमार, मो अफाक, सिंटू कुमार, मो मुस्तफीज, रामाशीष दास, आनंद कुमार उपस्थित थे ।


वीरपुर में हड़ताली शिक्षकों ने जलाया पुतला

वीरपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताल के 22वें दिन नियोजित हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी वीरपुर के समक्ष होलिका दहन के अवसर पर सीएम, डिप्टी सीएम व शिक्षामंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक कपिलदेव सहनी ने की। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि विगत 17 फरवरी से बिहार के करीब 4 लाख शिक्षक हड़ताल पर हैं होली जैसे पर्व पर शिक्षकों का माह जनवरी का वेतन रोके जाने को लेकर हम शिक्षकों ने पुतला दहन कर सरकार को यह चेतावनी दिये हैं कि हमें भूखों मरना मंजूर है, लेकिन अपने अधिकार समान काम, समान वेतन से इतर कोई समझौता मंजूर नहीं। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर मनोज प्रभाकर, मनोहर विद्यार्थी, मुकेश शर्मा, रामनरेश प्रसाद दिनकर, प्रमोद कुमार राय, जहीरुल इस्लाम, संजीव कुमार झा, मो. शफी आलम, वहाब उद्दीन, पंकज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रामसागर राम, रंजीत कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

वीरपुर बीआरसी के समक्ष सीएम का पुतला जला होलिका दहन करते हड़ताली शिक्षक

शिक्षक बोले- होली जैसे पर्व पर शिक्षकों का वेतन बंद करना अन्याय है, क्या शिक्षकों के लिए कोई त्योहार नहीं है

बीआरसी में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...