पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bkhri News Police Arrested Bakhri Bazaar Transporter Raju And Rohit Singh

बखरी बाजार के ट्रांसपोर्टर राजू व रोहित सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बखरी| फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल होने के पश्चात बखरी बाजार के ट्रांसपोर्टर नगर के अठ खुट्टी निवासी राजू सिंह एवं रोहित सिंह को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश पासवान ने बताया कि उक्त दोनों ट्रांसपोर्टर का एक समारोह में फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच के बाद राजू एवं रोहित की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा हाल ही में सीएसपी संचालक से हुई लूट के मामले में दोनों की संलिप्तता सामने आई है। इधर एसपी अवकाश कुमार ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर दोनों ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी हुई है। उक्त दोनों पर इसके अलावा और भी संगीन मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी हैं...