पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने किया सात कार्टन विदेशी शराब बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया | बलिया पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय के नेतृत्व में छापेमारी कर थाना क्षेत्र के दनौली फुलवड़िया से सात कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र सतीश यादव के घर में छापेमारी की गई जिसमें सात कार्टन में रखे विदेशी शराब बरामद की गई है। वहीं शराब कारोबारी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शराब बरामद के बाद इसमें शामिल कारोबारी की पहचान कर ली गई है। केस दर्ज कर इसमें संलिप्त लोगों की खोज की जा रही है। छापेमारी दल में एसआई रामाकांत प्रसाद, राजीव कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...