- Hindi News
- National
- Chhudahi News Pulsar Bike Found In Unclaimed Condition In Narayan Peepar Panchayat
नारायणपीपर पंचायत में लावारिस हालत में पल्सर बाइक बरामद
ओपी क्षेत्र के नारायण पीपर पंचायत स्थित हरिण मारा डोबहा पुल के समीप छौड़ाही पुलिस ने लावारिस हालत में एक पल्सर बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पल्सर बाइक पूरे दिन लावारिस हालत में लगा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आकर ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर किसी ने भी बाइक की पहचान नहीं की है। बहरहाल पुलिस बाइक जब्त कर इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर बाइक ऑनर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है तब ही मामले का खुलासा होगा कि आखिर हुआ क्या था।