पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजरानी एक्सप्रेस बेगूसराय से अब 8:50 बजे खुलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा से चलकर भाया बेगूसराय पटना तक चलने वाली 12568/ 12568 राजरानी एक्सप्रेस के ठहराव समय में परिवर्तन कर दिया गया है। नया ठहराव समय 20 मार्च 2020 से लागू की जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सहरसा से सुबह 6:15 बजे पटना के लिए प्रस्थान करने वाली राजरानी एक्सप्रेस सुबह 7:15 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने पूर्व के निर्धारित ठहराव स्टेशन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी व खगडिय़ा में रुकते हुए सुबह 8:03 बजे बेगूसराय पहुंचने की बजाय 20 मार्च 2020 से सुबह 8:48 बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पूर्व के निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे की बजाए सुबह 8:50 बजे बेगूसराय से प्रस्थान कर पूर्व के निर्धारित समय दोपहर के 11:30 बजे की बजाय 11:15 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह पटना से सहरसा के लिए प्रस्थान करने वाली 12568 डाउन राजरानी एक्सप्रेस पूर्व के निर्धारित समय 12:30 बजे ही पटना से प्रस्थान करेगी। लेकिन यह ट्रेन अब पूर्व के निर्धारित समय शाम के 03:09 बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने की बजाय 02:55 बजे ही बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी और पूर्व के निर्धारित समय शाम के 03:11 बजे बेगूसराय से प्रस्थान करने की बजाय 02:57 बजे ही बेगूसराय से सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी।

खबरें और भी हैं...