पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद कार्यकर्ताओं ने कारी साहेब एवं उर्मिला ठाकुर काे दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहेबपुर कमाल | कारी साहेब को राजद का युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार तथा उर्मिला ठाकुर को महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनयन करने पर साहेबपुर कमाल के राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेगूसराय युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष देश गौरव, साहेबपुर कमाल मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, सरपंच दशरथ पासवान, सुमन कुमार सहनी आदि ने उन्हें बधाई दी। इसके लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव एवं जगदानंद के प्रति आभार भी जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनदोनों को प्रदेश में कमान मिलने से पार्टी और भी अधिक मजबूत होगी और पार्टी के युवा कार्यकर्ता नए जोश एवं उमंग के साथ आगामी 2020 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने में सफलता हासिल करेंगे।
खबरें और भी हैं...