पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

177 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 12.28 लाख रुपए वितरति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के महेन्द्र पुर दूध उत्पादक सहयोग समिति पर बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बोनस वितरण समारोह में 177 किसानों के बीच 12 लाख 28 हजार 999 रुपैया नगद एवं सामाग्री के रूप में फ्रिज, प्रेशर कुकर, इंडेक्स चूल्हा, ड्रामसेट,गोदरेज खेती के लिए स्प्रे मशीन, आइरन एवं 3 पशुपालकों को गाय दिया गया। बोनस वितरण समारोह की अध्यक्षता अजय प्रताप सिंह ने की एवं संचालन जीवछ यादव ने किया। वही बोनस वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा किसान पशुपालन करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं, पशु पालन करने से किसानों को बरौनी डेयरी सुबह का दूध सुबह और शाम का दूध शाम दूध समिति के माध्यम से खरीद कर उनका आय बढ़ाने में सहयोग करती रहती है और साथ ही साथ साल में एक बार बोनस के रूप में भी समिति के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देती है जो प्राइवेट डेयरी किसानों को बोनस नहीं दे पाती है। वही रूटीन चार्ज यदुनंदन प्रसाद सिंह ने कहा बरौनी डेयरी दूध समिति के माध्यम से किसानों का दूध सही माप सही जांच एवं सही भुगतान हर हमेशा करती रहती है। यदुनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि बरौनी डेयरी दूध समिति के सदस्य किसानों की स्वाभाविक मृत्यु होने पर 25000 एवं दुर्घटना में मौत होने पर डेढ़ लाख रुपया उनके परिजनों को सहयोग करती है। वही महेन्द्र पुर दूध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव भवेश कुमार ने बताया कि जल जीवन हरियाली को देखते हुए 177 किसानों को 177 पेड़ एवं गमछा समिति के माध्यम से दिया गया। समारोह को प्रबंध निदेशक मंडल के सदस्य दीपक कुमार उर्फ बौआ, शांति देवी, पिंकी देवी, सुधा देवी, सुरेश यादव पथ पर्यवेक्षक अमरेश कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर किसान अजय कुमार झा, उमाकांत सिंह,हरिशंकर सिंह, कामदेव सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, अध्यक्ष पप्पु कुमार सिहं व पथ प्रवेक्षक अनील यादव आदि उपस्थित थे।

बोनस वितरण में निदेशक मंडल के सदस्यगण किसानों को गाय देते हुए।
खबरें और भी हैं...