पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Saint Storyteller Honored On The Last Day Of Ram Katha In Pipra

पिपरा में रामकथा के अंतिम दिन सम्मानित किए गए संत कथावाचक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के मालती गांव में आयोजित राम कथा ज्ञान महायज्ञ का 49वां राज्य अधिवेशन संतो के सम्मान के साथ सम्पन्न हो गया। राम कथा के मंच से कथा वाचिका परम पूज्य सुप्रिया महाराज और अमृत आनन्द महाराज को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुप्रिया महाराज ने कहा सच्चे श्रोता वही हैं जिनका मन रामकथा से नहीं उबता है। सीता राम विवाह के प्रसंग को आगे बढ़ाते कहा कि राम ने प्रेम को जीत लिया।

मानव कल्याण के लिए प्रभु का अवतार हुआ है। धरती पर जब अन्याय बढ़ता है तो भगवान अवतरित होते हैं। इससे पूर्व उन्होंने सती माता पार्वती शिव विवाह की कथा सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। कथावाचक अमृत आनंद महाराज ने राम कथा श्रवण करने से मानव का सभी प्रकार का मनोरथ सिद्ध हो जाता है। इस दौरान पत्रकार विपिन कुमार ने मालती गांव में आयोजित कथा आयोजक प्रदुमन कुमार सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कराने वाले पुरुष सर्वथा अविस्मरणीय होते हैं। वही ओमप्रकाश सिंह ने बार-बार ऐसे आयोजन कराने की अपील की। संगीतमय रामकथा में राज्य अध्यक्ष सत्यनारायण राय, मंत्री भरत राम व्यास, जिला अध्यक्ष रामवली सिंह, मंत्री प्रभाकर, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र नाथ झा, प्रमोद राय, सुरेश राय, बुद्धू राय, मुकेश कुमार यदुनन्दन सहित अन्य महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

राम कथा कहती सुप्रिया महाराज।
खबरें और भी हैं...