- Hindi News
- National
- Begusarai News Scientists Gave Beneficial Answers To Many Questions Of Farmers Including Prevention Of Fall Armyworm Pest
फॉल आर्मीवर्म कीट से बचाव सहित किसानों के कई सवालों का वैज्ञानिकों ने दिया फायदेमंद जवाब
क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केन्द्र विष्णुपुर एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के संयुक्त तत्वाधान में किसान वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी और प्रधान वैज्ञानिक मक्का अनुसंधान केन्द्र विष्णुपुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक कृषकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डीएओ शैलेश कुमार द्वारा किसानों से सरकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत तालाब निर्माण एंव समेकित कृषि प्रणाली पर दिए जाने वाले अनुदान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावे किसानों से इसे अपने खेत में स्थापित करने का आह्वान किया। प्रधान वैज्ञानिक मक्का अनुसंधान केन्द्र विष्णुपुर डा. एसबी सिंह द्वारा किसानों को फॉल आर्मी वर्म कीट के बारे में बताया गया। इस दौरान किसानों को प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से इस कीट की पहचान और इससे बचाव के तरीके को विस्तार को दिखाया गया।
उन्होंनें फॉल आर्मी वर्म द्वारा मक्का आदि फसल पर किए जाने वाले नुकसान की जानकारी के साथ इसका नियंत्रण करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मक्का अनुसंधान केन्द्र पर किए गए सभी प्रकार के उपायों के शोध के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही किसानों की सभी समस्याओं एवं सवालों का समाधान बताया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण श्वेता कुमारी, सहायक निर्देशक रसायन बाबुचंद्र सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार, सहायक कृषि पदाधिकारी वनस्पति र|ेश कुमार, संतोष कुमारा, वैज्ञानिक क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केन्द्र विष्णुपुर सहित अन्य प्रसार कर्मी मौजूद थे।