हरसांईं स्तूप के निरीक्षण में पहुंचे एसडीओ
बखरी एसडीओ अनिल कुमार सोमवार को हरसांईं स्तूप के निरीक्षण पहुंचे। साथ में गढ़पुरा सीओ प्रेम कुमार शर्मा भी थे। वे करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मुख्य स्तूप के अलावा अन्य तीनों स्तूपों का गहराई से अवलोकन किया। एसडीओ ने हरसांईं स्तूप से संबंधित कालजात व अन्य चीजों के बारे में विस्तृत जानकारी सीओ सी ली। एसडीओ ने बताया कि हरसांईं स्तूप के बारे में विभिन्न स्तर से और जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद इसके डेवलपमेंट, संरक्षण व सुरक्षित रखे जाने के लिए सरकारी स्तर से प्रयास किया जाएगा।