- Hindi News
- National
- Begusarai News Secondary Teachers Union Strike Continues On The Thirteenth Day
माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना तेरहवें दिन भी जारी
शिक्षकों पर एफआईआर की कार्रवाई निंदनीय
अपनी मांगों के समर्थन में गुरूवार को तेरहवें दिन भी माध्यमिक शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के दक्षिणी द्वार पर धरना दिया। अध्यक्षता मुंगेर प्रमंडल के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार और संचालन अपूर्व घोष ने किया। गुरूवार को मंझौल और बलिया के शिक्षकों ने धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने कहा कि शिक्षकों पर एफआईआर की कार्रवाई काफी निंदनीय है। साथ ही कहा कि यह असंवैधानिक भी है। वहीं शिक्षक रामपुकार पासवान ने कहा कि किसी भी कीमत पर शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं, जेल में जगह भी कम पड़ जाएगी। वहीं मुंगेर प्रमंडल के सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि इस लड़ाई को जारी रखने के लिए पहले वे खुद को जेल जाएंगे लेकिन लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेगे।
ये थे मौजूद
धरना को रामाज्ञा सिंह, नैयर इकबाल, सुदर्शन कुमार, इन्देव, अनुपमा कुमारी ने भी संबोधित किया। मौके पर गणेश प्रसाद सिंह, वेणुजा कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।