पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Shabri Harmony Kumbh With Virgo Worship And Kalash Immersion

कन्या पूजन व कलश विसर्जन के साथ शबरी समरसता कुंभ संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुसमहौत में तीन दिवसीय माता शबरी प्राण प्रतिष्ठा सह शबरी समरसता कुंभ का समापन कलश विसर्जन और कन्या पूजन , प्रसाद के साथ समापन हुआ। तीसरे दिन बनारस के पंडितों के द्वारा वैदिक विधि विधान से कलश विसर्जन किया गया। कन्या पूजन और संत सम्मान के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया दो दिन लगातार भंडारा का भी आयोजन किया गया। आरएसएस के प्रांत समरसता प्रमुख लल्लू बाबू ने बताया की दो वंचित परिवार को पूरे साल भर भोजन के लिए अनाज दिया गया है। अलग अलग क्षेत्र से आये संत को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम व्यवस्था में सहयोग के लिए पूरे गांव तथा प्रसाशन के कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया। पूजन में तीन दिन मुख्य यजमान की भूमिका में भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह थे। इससे पहले संध्या में आरती तथा किशोरी मिश्रा और रंजीत भारती के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इन तीन दिनों में गांव तथा आसपास उत्सवी माहौल बना रहा। वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने आये हुए सभी अतिथि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आयोजन समिति ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद अमरशंकर सांवले तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश सिन्हा का पुस्तकालय निर्माण के लिए तथा आने वाले दिनों में कुछ बेरोजगार युवकों को रोजगार के साधन देने की बात की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, देवानंद कुशवाहा, संदीप अग्रवाल, उषा रानी, राकेश पांडे, निरंजन सिन्हा, प्रेम शंकर, रामकल्याण सिंह, सत्यम कुमार, विकास भारती, ललन प्रसाद सिंह, गौतम सदा, अमर कुमार सिंह, संजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता, गणेश कुमार, मनीष सुमन, वनवासी कल्याण आश्रम के सह संगठन मंत्री विनोद उपाध्याय के साथ गांव के दर्जनों युवक संघ के स्वयं सेवक और नेहरू युबा केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...