पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दैनिक भास्कर कार्यालय में एसएमटी ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय| होलिका दहन के पूर्व संध्या पर बेगूसराय दैनिक भास्कर कार्यालय में रविवार को भास्कर परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इस अवसर कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रोजेक्ट प्रभारी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि आपस में एकता और भाईचारा का यत रखते हुए दैनिक भास्कर को हम लोग जिले का नंबर वन अखबार बनाने की ओर अग्रसर है। ब्यूरोचीफ कुमार भवेश ने भास्कर परिवार के कर्मियों को होली की शुभकामना दी। अंत में सभी लोगों ने मिलकर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां खिलाई। मौके पर असीम उपाध्याय, किरण कुमारी, पूनम कुमारी, निधि कुमारी, पूजा कुमारी,प्रफुल कुमार, संदीप कुमार, उज्जवल पांडेय, अनुराग कुमार, रवि कुमार, सुजीत कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

दैनिक भास्कर कार्यालय में होली मिलन करते कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...